The words of deep emotion are here.

पंखे में धूल

Poetry comes from the highest happiness or the deepest sorrow. - A.P.J.ABDUL KALAM

अंधेरी कोठरी

Poetry is when an emotion has found it's thought and the thought has foud words. - ROBERT FROST

लोरी

The poet is a liar whoalways speaks truth. - JEAN COCTEAU

डाकिया

Poetry should be great and unobtrusive, a thing which enters into ones soul, and does not startle it or amaze it with itself, but with its subject. - JHON KEATS

कतरा : कागज का

And when all the wars are over, a beautiful butterfly will still be beautiful. - RUSKIN BOND

Thursday, January 18, 2018

इंतजार तो है

उस अनकही सी बात का
इन लम्हों में साथ का
इंतजार तो है

आने वाली उन यादों का
हंसाने वाली उन बातों का
इंतजार तो है

प्यारी सी एक आस का
और अपनों के पास का
इंतजार तो है

उन गुदगुदाती सी बातों का
और सपनों से भरी रातों का
इंतजार तो है


मृदू ऋतु सावन का
और निर्झर उड़ती पवन का
इंतजार तो है

गुजरते हुए राही का
और हमेशा तत्पर सिपाही का 
बिछड़ने में दर्द का
और जाड़ों में सर्द का
इंतजार तो है

इस युग में संस्कृति का
और युवा में अमर जोश का
मेहनत के फलक का
और इंसान में ललक का
इंतजार तो है

जीवन के उस मंत्र का
और स्वयं के एक तंत्र का
इंतजार तो है

इंतजार के लिए धैर्य का
और देश के लिए शौर्य का
इंतजार तो है
Share:

Sunday, January 07, 2018

अखबारों में खबर

सूना है अखबारों को
नई खबर मिल गई
जब जिंदगी की कश्ती
उम्मीदें हारकर डूब गई
कुछ हंगामे,कुछ तमाशे हुए
मगर सब बेकार
अब अखबारों को एक और
नई खबर मिल गई



जब मौसमों की मार में
गरीबों की हालत बिगड़ी गई
मगर ऐसी पड़ी कि असहन हुई
तब कुछ दान हुए,सम्मान हुए
फिर भी जिंदगियां डूब गई
और अखबारों को
एक नई खबर मिल गई

ये आते जाते मौसम थे
और सावन बेईमान
इस भादौ की लौ ने
बहुत किया परेशान
हर साल ये मौजूद हैं
फिर भी जिंदगियां डूब गई
और अखबारों को
एक नई खबर मिल गई

सब कुछ समान है
इन गुजरते सालों में
बजट इतना खर्च हुआ
मगर सुराख है हर कामों में
इस सुबह की शुरुआत भी
चाय की चुस्कियों से हुई
और अखबारों को
एक और नई खबर मिल गई
Share:

Indiblogger