The words of deep emotion are here.

पंखे में धूल

Poetry comes from the highest happiness or the deepest sorrow. - A.P.J.ABDUL KALAM

अंधेरी कोठरी

Poetry is when an emotion has found it's thought and the thought has foud words. - ROBERT FROST

लोरी

The poet is a liar whoalways speaks truth. - JEAN COCTEAU

डाकिया

Poetry should be great and unobtrusive, a thing which enters into ones soul, and does not startle it or amaze it with itself, but with its subject. - JHON KEATS

कतरा : कागज का

And when all the wars are over, a beautiful butterfly will still be beautiful. - RUSKIN BOND

Friday, June 29, 2018

भूमि से छल

कोमल भूमि की बाँहों में 
शूलों से चुभते हैं वह दाग 
जो युद्ध समर में 
जल बहाव से बहाए गए 
जिस तरुण भूमि ने 
जाने कितने ही 
दर्द झेले हैं 
और अपने ही सपूतों का 
लहु संजोया है 
मगर उससे अधिक पीड़ा 
उसे उसके ही समर में 
 तब मिली जब 
उसमे उगाने वाला 
उसमे ही जीने वाला 
उसे अपनी मां समझने वाला
किसान  
कुछ लोगो द्वारा छला गया 
यह खाद रुपी दाग 
भूमि की उर्वरता पर प्रश्न थे 
पेटों पर मरहम थे 
जो उन शूलों से 
अधिक तेजी से चुभते हैं 
आज उसका सीना लाल है
और लोग कहते हैं 
सब प्रौद्योगिकी कमाल है 


Share:

Wednesday, June 20, 2018

मकड़ी के जाले

आज सालों बाद
उन मकड़ी के जालों में
कुछ फंस आया
वह जाले

गांव के बीचों बीच
एक पुराने घर के
दरवाजे पर लगे थे
शायद आज उन
मकड़ियों का अंदाजा भी सही था 
वह फंसने वाले कुछ
इंसानी प्रजाति के लोग थे
जो कुछ सालों  पहले
उस घर को ठुकरा गये थे
और आज उन्हें
शहर ने ठुकरा दिया 
Share:

Indiblogger